Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बदलाव की चाह है तो मतदान अवश्य करें- प्रो0 अखिलेश शास्त्री

ब्यूरो 03-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240403-WA0023

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाजीपुर में एनएसएस की ओर से मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता और सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विजय श्याम पांडेय ने की। छात्राओं को संबोधित करते महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास सिंह ने कहा कि मतदान हर किसी का अधिकार है। हमें चुनाव के दौरान मतदान करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अगली कडी़ में हिंदी के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि मतदान करके,आप बदलाव ला सकते हैं और अपने समुदाय में बदलाव ला सकते हैं। मतदान करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप किसी कानून को तभी निरस्त कर सकते हैं जब अधिकांश नागरिक उससे सहमत हों। वहीं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है और लोगों के लिए अपनी बात रखना जरूरी है। सभी को वोट देने का अधिकार है, जिसका अर्थ है कि सभी भारतीय अपनी पसंद के प्रधान मंत्री के लिए वोट कर सकते हैं।

संचालन एनएसएस पदाधिकारी श्री अभिषेक तिवारी ने किया। निबंध प्रतियोगिता में नें ऋतिका पांडेय प्रथम द्वित्तीय स्थान काजल शर्मा तृत्तीय स्थान सलोनी वर्मा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में आईक्यू एसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार, डॉ रामलखन यादव, डॉ कंचन कुमार राय साहित व छात्राएं उपस्थित रही। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध फिर किया इंकार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Next: ईएमटी दिवस पर सम्मानित हुए बेस्ट ईएमटी 

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.