Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ईएमटी दिवस पर सम्मानित हुए बेस्ट ईएमटी 

ब्यूरो 03-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240403-WA0016

गाजीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा मरीज के लिए 24 घंटा सेवा के लिए तत्पर रहती है। और सेवा का कार्य करती है। ऐसे में एंबुलेंस का संचालन करने वाले पायलट और ईएमटी का सम्मान करने को लेकर प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गाजीपुर के जिला अस्पताल स्थित 102 और 108 एंबुलेंस के कार्यालय पर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में ईएमटी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने सभी एंबुलेंस कर्मचारी को अपने सेवा के माध्यम से लोगों का दिल जीतने का संकल्प भी दिलाया। ताकि लोग इस 102 और 108 एंबुलेंस का लाभ लेकर अपना और अपने परिजनों की जिंदगी को बचा सके। इस दौरान बेस्ट ईएमटी का सम्मान प्रीति यादव और सुनील यादव को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित किया।बताते चले की प्रधानमंत्री ने एम्बुलेंस कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स के नाम से संबोधित किया। प्रतिदिन प्रदेश में लगभग हजारों मरीजों की जान एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बचाई जाती है। इनके कार्यो को देखते हुए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष दो अपै्रल को ईएमटी दिवस मनाया गया।आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे उत्तर प्रदेश में 108 एंबुलेंस से 2.90 करोड़ एवं 102 सेवा से 7.90 लोग इस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बदलाव की चाह है तो मतदान अवश्य करें- प्रो0 अखिलेश शास्त्री
Next: आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन यदि किसी भी प्रकार से हुआ तो की जाएगी कार्यवाही- जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.