Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली चोरी आपकी बचत नहीं देश की संपत्ति की बर्बादी है, याद रखें! आपकी छोटी चोरी, देश के बड़े सपनों को अंधेरे में धकेलने का काम करती है: अधिशासी अभियंता

ब्यूरो 08-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250108-WA0025

जमानिया(गाजीपुर)। विद्युत वितरण खण्ड के उपखंड अधिकारी लोकेश कुमार लोको ने विजिलेंस टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर ग्राम सभा हरपुर, मतसा में रेड डाली।

इस दौरान मौके पर विद्युत चोरी करते हुए:-

• 5 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। अग्रिम कार्यवाही करते हुए, इन लोगो के विरुद्ध विजिलेंस थाना रौजा पर विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई।

• 18 विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत बकाया पर पोल से लाइन डिस्कनेक्ट करके विद्युत बकाया पर धारा 138B के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया गया।

• 12 उपभोक्ताओं का मीटर घर से बाहर किया गया।

• 22 विद्युत उपभोक्ताओं के यहां अन्मिटर्ड पर नया मीटर स्थापित किया गया।

• 5 लोगों का विधा परिवर्तन किया गया।

एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेते हुए यथाशीघ्र जमा कराएं बकाया बिल: अधिशासी अभियंता

इस दौरान मौके का मुआयना करने पहुंचे अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने बकायेदार उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जिन भी उपभोक्ताओं का 5000 से ऊपर का बिल बकाया है वे लोग तत्काल एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेते हुए अपना पंजीकरण कराकर बकाया बिल यथाशीघ्र जमा कर दे। अन्यथा की स्थिति‍ में बकायेदार उपभोक्ताओं के ऊपर विद्युत चोरी, बकाया बिल पर एफआईआर दर्ज कराकर राजस्व विभाग द्वारा वसूली कराई जाएगी। अगर उसके बाद भी बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो जल्द ही नोटिस भेजकर संपति कुर्क करके जब्तिकरण के साथ ही अग्रिम विधिक  कार्यवाही की जाएगी।

चेकिंग में मौजूद लोग:

चेकिंग टीम में अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल सहित निविदा कर्मी अनिल सिंह,रितेश सिंह,जन्नत खान एवं बिजिलेंस टीम मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को फूल माला पहनाकर किया गया सम्मानित
Next: अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से गिरे किशोर की अस्पताल पहुंचे से पहले बीच रास्ते में हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.