Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर से गिरे किशोर की अस्पताल पहुंचे से पहले बीच रास्ते में हुई मौत

ब्यूरो 08-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250108-WA0035

गाज़ीपुर। नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत नगसर-उतरौली मार्ग पर हुए दर्दनाक सडक हादसे में किशोर राकेश राजभर की मृत्यु हो गई। किशोर की उम्र अभी केवल 16 वर्ष की थी और वह उतरौली गांव का निवासी था। मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मृतक के पिता नंदलाल राजभर के कुल तीन पुत्र है, जिनमे विनय सबसे बड़ा, गोलू सबसे छोटा  जबकि मृतक राकेश उनका माझिल पुत्र था। रोते बिलखते मृतक के पिता ने बताया कि एक दिन पहले ही उनका बेटा राकेश किसी काम से अपने मामा के गाँव सुगवलियां गया था, आज ही वहाँ से वापस गाँव के लिए निकला। आते वक्त उसने बीच रास्ते में जा रहे एक ट्रैक्टर से लिफ्ट मांगकर उसपर चढकर गाँव के लिए चल दिया। इसी बीच ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से उसपर बैठा उनका पुत्र नीचे गिर गया, जिसके कारण वह गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद आननफानन में उसे नगसर पीएचसी ले जाया गया, हालात गंम्भीर देख वहां से रेवतीपुर सीएचसी के रेफर किया गया जहाँ चिकित्सक ने देखते ही उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने अपने पुत्र के बारे में बताया कि राकेश राजभर नगसर स्थित एक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था, राकेश पढ़ने में काफी तेज़ तर्रार था और होनहार छात्र था। और वह खुद मजदूरी कर परिवार का किसी तरह जीविकोपार्जन चलाता है। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हादसे में मृत किशोर के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। जिसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली चोरी आपकी बचत नहीं देश की संपत्ति की बर्बादी है, याद रखें! आपकी छोटी चोरी, देश के बड़े सपनों को अंधेरे में धकेलने का काम करती है: अधिशासी अभियंता
Next: “जीएसटी – मेगा सेमिनार” का हुआ सफल आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.