Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संगठित सक्रिय अपराधी गिरोह पर कानून का शिकंजा

ब्यूरो 12-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250112_180756_Google

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित अपराधी गिरोह पर कानून का शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गिरोह का नेतृत्व ओमकार राय निवासी ग्राम बेटावर कर रहा है। इस गिरोह के सदस्य दीपक यादव निवासी ग्राम शेरपुर फुल्ली, थाना दिलदारनगर सहित अन्य सहयोगी हैं, जो हेरोइन तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं।

हेरोइन के साथ पकड़ने जाने पर पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा:

ज्ञात हो कि 6 अप्रैल 2024 को जमानिया थाना प्रभारी श्यामजी यादव की टीम ने 1140 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्तों को पकड़ा था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोप पत्र 25 मई 2024 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है।

आमजन में भय और दहशत का माहौल:

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की गतिविधियों के कारण आमजन में भय और दहशत का माहौल है। जनता में इतनी दहशत है कि कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने या गवाही देने का साहस नहीं करता। अभियुक्तों की अपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरोह चार्ट को जिलाधिकारी की मंजूरी:
थाना जमानिया के प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस गिरोह के संबंध में गैंग चार्ट जिलाधिकारी को अनुमोदनार्थ भेजा गया था, जिसे 10 जनवरी 2025 को स्वीकृति मिल गई। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि यदि अभियुक्त जमानत पर रिहा होते हैं, तो उनके फिर से हेरोइन तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त होने की प्रबल संभावना है।

सख्त कार्रवाई की मांग:
गाजीपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस गिरोह पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किए गए इस मुकदमे से अपराधियों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जनता से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यदुपति नर्सिग कालेज एवं हास्पिटल में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन
Next: हाड़ कांपती इस ठंड में “डूबते को तिनके का सहारा” है कम्बल वितरण जैसे कार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.