Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हाड़ कांपती इस ठंड में “डूबते को तिनके का सहारा” है कम्बल वितरण जैसे कार्य

ब्यूरो 12-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250112-WA0016

सैदपुर(गाज़ीपुर)। एकाएक बढ़ती ठंड में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी करके डॉक्टर आरके पांडे एवं उनकी टीम ने बाहर निकल कर गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरित किए।

असहायों की मदद करना है उद्देश्य:

कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी डॉ आरके पांडे ने कहा कि गरीबों व असहायों की मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों की इस हाड़ कांपती ठंड में मदद करूंगा।  और इसी नियत के साथ मैं जरूरतमंद ,असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य वो विगत 6 साल से करते आ रहे हैं।

कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम:

कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।एक ओर जहा ठिठुरती ठंड मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है ।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे सर्द रातें गुजारते है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाज सेवी विनय प्रकाश पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। डॉ आर के पांडेय एवं विनय प्रकाश पांडे साथ ही ब्रिज किशोर पांडे सर्वेश पांडे के द्वारा अपने निजी आवास ग्राम पोखारीपुर ईशोपुर में असहयों को कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित किया गया।

उपस्थिति:

क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं ग्राम प्रधान समेत मुख्य रूप से हीरालाल पांडे ,तहसीलदार सिंह, पूर्व प्रधान कमलेश राय, जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव, रमेश प्रधान अभिषेक यादव व समाजसेवी नीरज मास्टर , शशि यादव समाजसेवी आकाश सेठ उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संगठित सक्रिय अपराधी गिरोह पर कानून का शिकंजा
Next: नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ने धूमधाम से मनाया विद्यालय का 45वां वार्षिकोत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.