Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला अवसरों का वह द्वार है, जहां आपकी मेहनत और काबिलियत को नई दिशा मिलती है

ब्यूरो 18-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20241213_215659_Google

गाजीपुर। निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21 जनवरी 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तुलसीपुर गाजीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण, संस्थान के तत्वाधान में प्लेसमेंट डे/रोजगार मेला दिनांक 21 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह् 11:00 बजे से अपरान्ह् 3:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अपने समस्त शैक्षिक योग्यता/आई0टी0आई0 के मूल प्रमाण पत्रों व प्रत्येक प्रमाण पत्र की दो-दो छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त हेतु कोई भी अतिरिक्त यात्रा भत्ता/अन्य भत्ता देय नहीं होगा।

क्या है रोजगार मेला?

रोजगार मेला एक ऐसा आयोजन होता है जहां नौकरी तलाशने वाले और नौकरी देने वाले एक ही स्थान पर मिलते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और कंपनियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करने में मदद करना है।

रोजगार मेले के प्रमुख लाभ:

नौकरी के अवसर: विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों की कंपनियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होती हैं, जिससे नौकरी तलाशने वालों को कई विकल्प मिलते हैं।

प्रत्यक्ष संपर्क तथा मार्गदर्शन: उम्मीदवार सीधे कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर सकते हैं और अपनी योग्यताओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा युवाओं को करियर काउंसलिंग और अन्य उपयोगी जानकारी भी दी जाती है।

सरकारी योजनाओं की जानकारी: सरकार द्वारा आयोजित मेलों में युवाओं को सरकारी योजनाओं और लाभों के बारे में जानकारी दी जाती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन की अनिवार्य व्यवस्था वर्ष 2025-26 से होगी लागू
Next: सड़क सुरक्षा नियम आपके जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, अतः इनका सम्मान करें अन्यथा यमराज द्वार खोले खड़े आपकी प्रतिक्षा में हैं!!

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.