Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क सुरक्षा नियम आपके जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं, अतः इनका सम्मान करें अन्यथा यमराज द्वार खोले खड़े आपकी प्रतिक्षा में हैं!!

ब्यूरो 18-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250118_213314_Google

गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जो कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से दिनांक 31 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाना है, के अन्तर्गत परिवहन विभाग गाजीपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर दो पहिया / चार पहिया वाहन एवं भारी वाहन चलाने वाले चालको, परिचालको को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराते हुए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) व यात्री / मालकर अधिकारी द्वारा अपील किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें, तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्य करें।  वाहन चलाते समय मोबाइल/ईयरफोन का प्रयोग कदापि न करें, नशे व नीद की दशा में वाहन न चलाए।  कोहरे में फागलाईट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। हाईवे पर वाहन चलाते समय लेन ड्राईविंग नियमों का पालन अवश्य करें।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 18 जनवरी 2025 तक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के अभियोग में दो पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले कुल चालान संख्या 161 मो०सा० व 25 सीट बेल्ट वाहनों का चलान कर कार्यवाही की गयी तथा उक्त लोगो को जागरूक करते हुए अपील किया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ए०आर०टी०ओ० (ए/ई) ,श्री लवकुमार सिंह पी०टी०ओ० द्वारा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनापुर गाजीपुर में छात्रों को सडक सुरक्षा नियमों की शपथ दिलायी गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला अवसरों का वह द्वार है, जहां आपकी मेहनत और काबिलियत को नई दिशा मिलती है
Next: जरूरतमंदों की सेवा करना किसी जरूरतमंद का सहारा बनना, मानवता की सबसे बड़ी मिसाल तथा सबसे बड़ा धर्म है

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.