गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग के छात्रों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन हेतु लागू की गयी अनिवार्य व्यवस्था को बिना बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन के छात्रवृत्ति आवेदन संस्था स्तर से आनलाइन अग्रसारित करने हेतु पोर्टल में आवश्यक व्यवस्था राज्य एन0आई0सी0 लखनऊ , द्वारा की गयी है। बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन की अनिवार्य व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगी। अतः समस्त शिक्षण संस्थान समय- सारिणी के अनुसार कार्यवाही करते हुये छात्रों का आवेदन दिनांक 25 जनवरी 2025 तक अग्रसारित करने का कष्ट करें।