Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभिन्न गांवों में पीडीए की हुई चर्चा, बोले गोपाल यादव- खतरे में है पिछड़ों का सामाजिक न्याय

ब्यूरो 31-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250131-WA0020

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सेक्टरवार चल रहे पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत जखनियां विधान सभा के मीरपुर, धामूपुर, भरतपुर, खेमाजित पुर, जंगीपुर विधान सभा के रसूलपुर कन्धवारा, जमानियां विधान सभा के हथौरी गांव मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुई।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जखनियां विधान सभा के धामूपुर गांवसभा में पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नापाक हरकतों के चलते आज संविधान पर खतरा आसन्न् है जिसके चलते मुल्क के लोकतंत्र, धर्म निरपेक्ष स्वरूप और गरीबों , पिछड़ो को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे मे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता अपना बलिदान देकर भी करेगा देश के संविधान की रक्षा। समाजवादी पार्टी अम्बेडकर जी के संविधान पर कत्तई आंच आने नही देगी।

आगे उन्होंने कहा कि संविधान है तो गरीब जिन्दा है। संविधान सुरक्षित है तो हमारे हक और अधिकार सुरक्षित है। उन्होंने भाजपा सरकार को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार संविधान बदलना चाहती है। यह सरकार संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को छिनना चाहती है।यह सरकार देश के गरीबों ,पिछड़ो, और दलितों को मिलने वाला आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर है,सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को यह सरकार बुलडोजर की ताकत पर दबा रही है। यह सरकार डॉ अम्बेडकर जी की सोच के खिलाफ है। यह सरकार देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नही दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अवधेश यादव, राजेन्द्र यादव, जमुना यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अनिल यादव, सुनील बिन्द, राजू भारती,अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, आलोक कुमार, ओमप्रकाश राम, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कर प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एमनेस्टी योजनाओं का उद्देश्य कर दायित्वों को स्पष्ट करना और अनुपालन को बढ़ावा देना होना चाहिए
Next: हत्‍यारोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 35 हजार का अर्थदण्‍ड

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.