Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पक्षियों मे किसी भी प्रकार के अस्वभाविक लक्षण होने पर पशुपालन विभाग को तत्काल करें सूचित: डीएम

ब्यूरो 31-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250131-WA0017

गाजीपुर। डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में पक्षियों में एविएन इन्फ्लून्जा (बर्ड फ्लू) बीमारी से उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु जनपद स्तर पर गठित टास्कफोर्स की बैठक 30 जनवरी 2025 को राईफल क्लब  सभागार में आहूत की गयी।

बैठक मे जनपद में कुक्कुट इकाईया अन्य कुक्कुट प्रक्षेत्रों, पक्षी अभ्यारण्यों , प्राणी उद्यान, वाटर बाडीज एवं बैकयार्ड पोल्ट्री के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखे जाने हेतु अवगत कराया गया एवं पक्षियों मे किसी भी प्रकार के अस्वभाविक लक्षण होने पर पशुपालन विभाग को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि पोल्ट्री एवं प्रवासी पक्षियों का गम्भीरतापूर्वक सर्विलेन्स किया जाये। इस हेतु बैकयार्ड पोल्ट्री, पोल्ट्री दुकान/बाजार प्रवासी पक्षियों के मार्ग वन्य जीव अभ्यरण, पक्षी अभ्यरण, नेशनल पार्क, जलाशय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों का लगातार सर्विलेन्स किया जाये। एवियन इन्फलूएन्जा (बर्ड फ्लू) की किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 05 रैपिर्ड रिस्पान्स टीम का गठन किया जा चुका है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० ए०के शाही द्वारा बताया गया कि क्षेत्रवासियों को बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में घबराने एवं अफवाहो पर ध्यान देने की कोई आवश्यकता नहीं है एवं इस सम्बन्ध मे किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय पर सम्पर्क कर उचित सलाह ले सकते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, वन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायती राज, जिला सूचना विभाग, सिचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगण ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने की विभिन्न संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित
Next: कर प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एमनेस्टी योजनाओं का उद्देश्य कर दायित्वों को स्पष्ट करना और अनुपालन को बढ़ावा देना होना चाहिए

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.