Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने की विभिन्न संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

ब्यूरो 31-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250131-WA0018

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु दिनाँक 30 जनवरी, 2025 को सायंकाल में डीएम आर्यका  की अध्यक्षता में रायफल क्लब, कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, जिला सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, राजेश यादव परियोजना निदेशक गाजीपुर, हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व ए0डी0ओ0 पंचायत, एस0आर0जी0 व समस्त जिला समन्वयकों (समग्र शिक्षा व एम0डी0एम0) ने प्रतिभाग किया।

19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण के प्रगति की ब्लॉकवार की गई समीक्षा:

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण के प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भोजन ग्रहण किये जाने के लिए एम0डी0एम0 शेड का निर्माण कराने, निर्माण कार्यों में सर्वाधिक अवशेष चहारदीवारी के कार्य को मनरेगा के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने तथा साथ ही अन्य निर्माण संबंधी छोटे-छोटे कार्यों को अगली बैठक तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किया गया।

कम से कम माह में 05 विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य किया जाये: डीएम 

इसके उपरान्त परिषदीय विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा किये गये निरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा सदस्यों को सख्त निर्देश दिया गया कि कम से कम माह में 05 विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य किया जाये, जिससे विद्यालयों की भौतिक व शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो। जिलाधिकारी द्वारा एस0आर0जी0, ए0आर0पी0, डायट मेण्टरर्स द्वारा किये जा रहे विद्यालयों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, शिक्षण योजना व संदर्शिका एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कक्षा-कक्ष रुपान्तरण के अन्तर्गत विकास खण्डवार समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष न्यून प्रदर्शन करने वाले विकास खण्ड के, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। निपुण लक्ष्य के अन्तर्गत डायट प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय बच्चों के आकलन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी। इसके अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी द्वारा सरकार की योजना/कार्यक्रमों में संतोष जनक प्रगति न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया।

कैम्प लगाकर आधार बनवाने तथा जन्म प्रमाण पत्र हेतु किये गये समस्त आवेदनों को शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु समस्त उप-जिलाधिकरियों को किया गया निर्देशित:

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार डी0बी0टी0 पेंडिंग रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान बच्चों के आधार बनवाने में आ रही समस्याओं के दृष्टिगत समस्त खण्ड विकास अधिकरियों को ब्लाक कार्यालयों पर कैम्प लगाकर आधार बनवाने हेतु तथा जन्म प्रमाण पत्र हेतु किये गये समस्त आवेदनों को शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु समस्त उप-जिलाधिकरियों को निर्देशित किया गया। अपार आई0डी0 सृजन तथा यू-डायस प्लस पोर्टल पर सत्र 2024-25 के छात्र प्रोफाइल के फीडिंग की विकास खण्डवार समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं के अपार सृजन व छात्र प्रोफाइल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब पूर्ण कराया जाये, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से बचा जा सके। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को जनपद के चयनित कुल 32 पी0एम0श्री विद्यालयों का अनिवार्य रुप से प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों तथा परियोजना द्वारा निर्देशित अन्य गतिविधियों को क्रियान्वित किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस अधिकारियों संग अपराध निरोधक समिति ने लोंगों को किया जागरूक
Next: पक्षियों मे किसी भी प्रकार के अस्वभाविक लक्षण होने पर पशुपालन विभाग को तत्काल करें सूचित: डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.