Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस अधिकारियों संग अपराध निरोधक समिति ने लोंगों को किया जागरूक

ब्यूरो 31-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250131-WA0019

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाज़ीपुर के जिला सचिव व तहसील सचिव पवन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैदपुर तहसील पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार, कोतवाल सैदपुर योगेंद्र सिंह, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय व अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने यातायात नियमों के प्रति लोंगो को जागरूक किया। वाहन चालकों को फूल व पंपलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया गया। इस दौरान कोहरे को देखते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाया जाता रहा। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपराध निरोधक समिति के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्था शासन द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करती है। जेल में बंद कैदियों के पुनर्वास एवं देख रेख के साथ साथ शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग कर जनता को सरकार की नितियों के प्रति जागरूक करती है। कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, तहसील सचिव पवन मिश्रा, मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे, मदन मोहन सिंह , ओमप्रकाश, सुजीत सिंह, शुभम मोदनवाल, मोतीलाल कश्यप, पारस कुशवाहा, विनोद सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला उत्पीड़न के खिलाफ केवल कानूनी उपाय ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव की आवश्यकता है, जहां महिलाओं को हर स्थिति में सम्मान और सुरक्षा मिल सके
Next: जिलाधिकारी ने की विभिन्न संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.