गाजीपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद स्तर पर शिक्षित बेरोजगार, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक तथा परम्परागत कारीगरों के युवक/युवतियों को स्वरोजगार की स्थापना हेतु विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किये जाने हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने सूचित किया। एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 19 फरवरी 2025 को 12:30 बजे विकास खण्ड- कासिमाबाद ,जनपद गाजीपुर में किया जायेगा