Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन: विज्ञान प्रदर्शनी में रचनात्मक मॉडल्स की धूम, विज्ञान और तकनीक में रुचि बढ़ाने का शानदार प्रयास

ब्यूरो 18-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250218-WA0020

जमानिया। हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के नवाचार की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. रामउग्रह यादव और विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 11 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत किया।बच्चों ने रेडार सिस्टम, विंड मिल, ट्रैफिक सिस्टम, फाइटर प्लेन मूवमेंट, स्मार्ट सिटी, ज्वालामुखी (वल्कैनो), सोलर सिस्टम और प्रदूषण नियंत्रण जैसे शानदार प्रोजेक्ट तैयार किए। इनमें से रेडार सिस्टम को सबसे ज्यादा सराहना मिली। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश यादव ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों की सोच को नया आयाम देती हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं। विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार ने भी विज्ञान और तकनीक में बच्चों की रुचि को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सरस्वती ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर एकेडमिक हेड रितु यादव, प्रमोद कुमार, गौसिया खान, संजय कुमार, आकाशदीप, सोनाली जायसवाल, आनंद तिवारी, रवि सिंह, खुशबू सिंह, विजेश, निजिया खातून, शांति सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पंचायत उप निर्वाचन फरवरी 2025: मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वैध पहचान पत्र अनिवार्य
Next: युवाओं के लिए सुनहरा मौका: गाजीपुर में स्वरोजगार शिविर 19 फरवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.