Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाली मूर्तियों का नगर भ्रमण संपन्न

ब्यूरो 19-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250219-WA0005

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कॉलेज, छावनी लाइन गाजीपुर के परिसर में स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने सती माता के मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों का नगर भ्रमण भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ।

नगर भ्रमण के दौरान मां सरस्वती, राधा-कृष्ण, शिव परिवार और बजरंग बली की प्रतिमाओं को रथ पर सुसज्जित कर बाजे-गाजे के साथ घुमाया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी रश्मि मिश्रा सहित कॉलेज के चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण में शामिल हुए। काशी के प्रसिद्ध आचार्य पंडित रविशंकर महाराज ने बताया कि मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराकर विधि-विधान से पूजन किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात आज ही सती माता के मंदिर में इनकी स्थापना की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: केन्द्रीय बजट 2025-26: विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य – विद्यासागर सोनकर
Next: शैक्षिक सत्र 2024-25: पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति के 8308 आवेदन संदिग्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.