गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद गाजीपुर के समस्त महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डीएलएड, बीएड, मेडिकल कोर्स एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के प्राचार्य/प्रधानाचार्यों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के लॉगिन पर संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा अग्रसारित आवेदनों के सापेक्ष पाठ्यक्रमवार सीट वेरीफिकेशन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया है कि वे अपने संबंधित विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी से संपर्क कर 20 फरवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से सीट वेरीफिकेशन सुनिश्चित करें। यह प्रक्रिया निदेशालय/राज्य एनआईसी के माध्यम से पूरी की जाएगी।