Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में ओपन स्टेट सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 26 फरवरी से

ब्यूरो 19-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगी, जिसमें प्रदेश की 10 प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ की टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 फरवरी 2025 को प्रातः 10:30 बजे माननीय सांसद डॉ. संगीता बलवन्त के द्वारा किया जाएगा। वहीं, समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 28 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, गाजीपुर, श्रीमती सपना सिंह उपस्थित रहेंगी। जिला खेल अधिकारी ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु सीट वेरीफिकेशन की अंतिम तिथि 20 फरवरी
Next: नंदगंज बाजार में पटरी पर दुकानें लगाने से बाधित हो रहा आवागमन, स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.