गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित राज्य महिला आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2025 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बनी।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गाजीपुर ने श्रावस्ती को 09 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला गाजीपुर और रायबरेली के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर ने 6 अंक और रायबरेली ने 4 अंक अर्जित किए। दो अंकों की बढ़त के साथ गाजीपुर की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस ऐतिहासिक जीत पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला खो-खो संघ के सचिव एवं डीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के प्रबंधक विपिन बिहारी राय, संघ के अध्यक्ष डॉ. सानंद सिंह, जिला खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम यादव, प्राचार्य पंकज राय (बीएसडी पब्लिक स्कूल, रेवतीपुर, गाजीपुर), संजय राय, लालबहादुर यादव, मृत्युंजय राय, अंजय राय एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
गाजीपुर टीम की ओर से शिवानी राय, अनु पांडे, नैनिका राय, पिंटू यादव, अदिति यादव, अंशु यादव समेत अन्य खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस सफलता पर समस्त टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।