गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 में प्रजापति समाज के 50 परंपरागत कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 फरवरी 2025 को श्री राम लक्ष्मण जानकी मंदिर (कुम्हार वंशज), ग्राम एवं पोस्ट रौजा, जल निगम रोड, जनपद गाजीपुर में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर डा. संगीता बलवन्त, माननीय राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। शिविर में लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।चयनित लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करें एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबर्स पर संपर्क करें:
📞 7380792768, 9151228275