गाजीपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल गाजीपुर द्वारा व्यापारी महासभा का आयोजन एमएएच इंटर कॉलेज के सर सैयद हाल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अनूप शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक श्री रोहित कुमार द्विवेदी रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने नए सदस्यों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जनपद में अपने विशिष्ट योगदान देने वाले प्रमुख समाजसेवियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समाजसेवियों का हुआ सम्मान:
• लावारिस शवों की अंत्येष्टि हेतु कुंवर वीरेंद्र सिंह
• विकलांग एवं असहाय बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व सेवा के लिए समर्पण संस्थान की सविता सिंह
• चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए डॉ. स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रख्यात पशुचिकित्सक प्रवेश मिश्रा
• कला क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु सजीव अरुण कुमार
• रक्तदान सेवा के लिए शीर्षदीप शर्मा
• विकलांगों की शिक्षा के क्षेत्र में योगदान हेतु श्री शंकर पांडेय
कुंवर वीरेंद्र सिंह एक ऐसे शख्स हैं, जो लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करके मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने समाज के उपेक्षित और बेसहारा मृतकों को सम्मानजनक विदाई देने का बीड़ा उठाया है। वे निःस्वार्थ भाव से अनाथ, गरीब और लावारिश शवों की अंत्येष्टि करते हैं, जो कई बार प्रशासनिक उपेक्षा या समाज की बेरुखी के कारण अंतिम संस्कार से वंचित रह जाते हैं। कुंवर वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए समर्पित एक समाजसेवी हैं। अब तक, उन्होंने 500 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया है। उनके इस निःस्वार्थ कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। कुंवर वीरेंद्र सिंह का यह समर्पण और सेवा समाज के लिए प्रेरणास्पद है, जो हमें मानवता और करुणा का सच्चा अर्थ
सिखाता है।
पत्रकारों को किया गया सम्मानित:
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सूर्यवीर सिंह, पत्रकार आलोक त्रिपाठी एवं शशि यादव को सम्मानित किया गया।
वृंदावन परिवार को विशेष सम्मान:
विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से सिटी रेलवे स्टेशन पर हर गुरुवार असहायों को निःशुल्क भोजन कराने के लिए वृंदावन परिवार को भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में एमएएच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद अमीर साहब, नागमणि मिश्रा, बादशाह रही, रिशु अनवर, महिला प्रदेश महासचिव मधु यादव, महिला जिलाध्यक्ष वर्षा यादव, महिला जिला महामंत्री मीनाक्षी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बृजकिशोर यादव, जिलाध्यक्ष आसिफ खान, जिला महामंत्री सुनील सिंह, जिला युवा अध्यक्ष नवीन वर्मा, बृजभूषण, सैजी काजमी, संजय सिंह, असित सेठ, विशाल पाण्डेय, अवधेश राय एवं लीगल एडवाइजर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह एवं अध्यक्षता प्रदेश महासचिव असलम खान ने की।