गाजीपुर। स्नेहा कुशवाहा मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष रंगजी कुशवाहा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की गई।
इस दौरान अशोक कुशवाहा, सर्वजीत सिंह कुशवाहा, नागेश्वर कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, जयनारायण कुशवाहा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।