Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजस्व नियंत्रण: कोषागार अधिकारी ने समय पर भुगतान पर दिया जोर

ब्यूरो 22-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, वित्त (लेखा) अनुभाग-1, लखनऊ के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2013 से कोषागारों द्वारा सभी भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किए जा रहे हैं। अब किसी भी भुगतान हेतु चेक जारी नहीं किया जाता। साथ ही, ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण और ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान में लागू है। उन्होंने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने समस्त बिल विलम्बतम 20 मार्च 2025 तक कोषागार में प्रस्तुत कर दें, ताकि आवश्यक जांच के बाद 31 मार्च 2025 तक ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फरवरी 2025 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को डी.डी.ओ. पोर्टल के माध्यम से शीघ्र तैयार कर कोषागार में प्रस्तुत किया जाए। यदि बजट में किसी प्रकार की भिन्नता हो, तो कोषागार से बजट मिलान रिपोर्ट प्राप्त कर उसका समाधान कर लिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2025 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को 25 मार्च 2025 तक कोषागार में प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। शासन के निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में किसी धनराशि के व्यपगत होने पर संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पर सरकारी खड़ंजे की ईंटें उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था कड़ी, धारा 144 का पालन अनिवार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.