गाजीपुर। पी.जी. कॉलेज परिसर में 28 फरवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे कमरा नंबर 28 में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का विषय “पूर्वोत्तर भारत का भौगोलिक एवं सामरिक महत्व” रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल राजीव कुमार राय, डायरेक्टर, सिग्नल ट्रेनिंग, सेना भवन, नई दिल्ली उपस्थित रहेंगे।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के भौगोलिक और सामरिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करना एवं इस क्षेत्र के सामरिक महत्व को उजागर करना है। उन्होंने सभी प्राध्यापकों से अपील की कि वे इस संगोष्ठी में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने विभाग के छात्र-छात्राओं को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि युवा पीढ़ी इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक हो सके।
रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह संगोष्ठी ज्ञानवर्धन और संवाद का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से समय से उपस्थित रहने की अपील की है।