गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/सम्मेलन शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव एवं विशिष्ट अतिथि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह उपस्थित रहे।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार को दिया गया अल्टीमेटम
प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है, और जब तक यह बहाल नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को अप्रैल माह तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि केंद्र व राज्य सरकार इस पर विचार नहीं करती तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। क्रांति सिंह ने कहा कि जब सांसदों और विधायकों को दो बार पेंशन मिल सकती है, तो कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं? उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया।
संघर्ष के लिए तैयार कर्मचारी संगठन
महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े, वह अपना पूरा जीवन कर्मचारियों के हित में समर्पित करेंगे। वहीं, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि किसी भी सरकार से डरने की जरूरत नहीं है और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहेंगे। मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि सभी संगठनों को मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की जरूरत है। महासंघ के जिला मंत्री ईश्वर यादव ने अधिवेशन में भाग लेने वाले सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया।
कई विभागों के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
अधिवेशन को सफल बनाने में विकास भवन, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, पंचायत विभाग, लघु डाल, नलकूप प्रथम, नलकूप द्वितीय, देवकली पंप कैनाल, खेलकूद विभाग सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित रहे।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन
महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बालेंद्र कुमार त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष और मणी त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। जिला मंत्री के रूप में अनिल कुमार का चयन किया गया।
उपस्थित प्रमुख लोग
अधिवेशन में जयप्रकाश यादव, मणी त्रिपाठी, मनोज यादव, हरेराम यादव, नगीना यादव, आलोक चौबे, रघुनाथ, राम कुमार वर्मा, उमेश कुमार, प्रदीप, ईश्वर यादव, प्रभाकर, हरेन्द्र, श्रीप्रकाश तिवारी, गोरख यादव, सुनीता, पूणिमा, पुष्पा ओझा, विनोद, विवेक गुप्ता, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, पंकज, हंसराज, राजनाथ, अनिल कुमार, विनोद कुमार, शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन अनिल कुमार ने किया।