गाजीपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या-124डी के निर्माण कार्य से प्रभावित काश्तकारों के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। ऐसे काश्तकार जिनकी भूमि अधिग्रहण से छूट गई है, जिनके गाटों का प्रकाशन नहीं हुआ है, या जिनकी परिसंपत्तियों का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया है, वे अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित तहसीलों में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रस्तुत करने की तिथियां एवं स्थान:
- तहसील कासिमाबाद: 17 मार्च 2025 से 18 मार्च 2025 तक, समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, स्थान – तहसील कासिमाबाद सभागार।
- तहसील जखनियां: 19 मार्च 2025 से 22 मार्च 2025 तक, समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, स्थान – तहसील जखनियां सभागार।
- तहसील सैदपुर: 24 मार्च 2025 से 25 मार्च 2025 तक, समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, स्थान – तहसील सैदपुर सभागार।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रभावित काश्तकारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।