Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रात्रि गश्त में कोतवाली पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

ब्यूरो 20-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और रात के समय चोरी व अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार देर रात को कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों, बाजारों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।

रात्रि गश्त का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। भारी पुलिस बल के साथ एनएच-24 सहित नगर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिया कि आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें।

संदिग्धों से सख्ती, सुरक्षा पर विशेष जोर
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने राहगीरों और वाहन चालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपील की कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने रात में बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की सूची तैयार करें, जो क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की मंशा रखते हैं।

अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि चाहे कस्बा बाजार हो या अन्य क्षेत्र, यदि कोई व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति। उन्होंने नागरिकों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में अपराधियों को पकड़ा जा सके।

सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के रात्रि गश्त का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों में विश्वास बनाए रखना है। इस अभियान में कुंदन गौड़, सुधीर दुबे, नीरज अनुरागी, अखिलेश तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किसुनीपुर में आग का कहर: झोपड़ी समेत मवेशी और बाइक खाक, परिवार पर टूटा संकट
Next: युवाओं की जिम्मेदारी से ही राष्ट्र का सुनहरा भविष्य संभव – डॉ. सुनील चौधरी

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.