Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का जमानिया में भव्य स्वागत

ब्यूरो 21-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250321-WA0032

जमानिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गाजीपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय का जमानिया विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम सोमवार को सुबह 10 बजे भदौरा मंडल से शुरू हुआ, जिसके बाद दोपहर 12 बजे दिलदारनगर, 2 बजे जमानिया दक्षिणी मंडल, 3 बजे जमानिया नगर क्षेत्र और 4 बजे जमानिया उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पहले भी कार्यकर्ता थे और भविष्य में भी कार्यकर्ता बने रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा और कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जहां साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत से शीर्ष तक पहुंच सकता है।

इस कार्यक्रम में जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, भदौरा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, जमानिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद, जमानिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, जिला प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पाण्डेय और मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब की दुकान खोलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, 23 मार्च को शांतिपूर्ण धरना का ऐलान
Next: गाजीपुर की बिजली व्यवस्था में बदलाव की पहल, विधायक जैकिशन साहू ने पेश किए प्रस्ताव

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.