Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अहीर टोली में चोरों का आतंक: ताला तोड़कर टीवी ले उड़े, इलाके में दहशत

ब्यूरो 23-03-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250323-WA0045

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अहीर टोली, वार्ड नंबर 9 में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरी का पता रविवार सुबह चला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिगंबर उपाध्याय शनिवार को अपने गांव बकौड़ी, थाना कंदवा, जनपद चंदौली गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए। घर के अंदर जाकर देखा तो 32 इंच की एलईडी टीवी और एक पुरानी टीवी गायब थी।

सिर्फ एक कमरे का ताला तोड़ा
चोरों ने घर के सिर्फ एक कमरे का ताला तोड़ा था, जबकि दूसरे कमरे का ताला सुरक्षित पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में दहशत
चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नए-पुराने शराब ठेकेदारों के लिए जिला आबकारी अधिकारी ने जारी की गाइडलाइन
Next: शराब की दुकान के विरोध में पटखौलिया में जोरदार प्रदर्शन, लोगों ने दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.