गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों को 30 मार्च 2025 (रविवार) को खुले रखने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार वित्तीय और विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस दिन कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष के कार्यों का समुचित और समयबद्ध निष्पादन हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर वित्तीय कार्यों में देरी न हो। सभी विभागाध्यक्षों को यह निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।