गाजीपुर। जिला पंचायत गाजीपुर की सामान्य बैठक 29 मार्च, 2025 (शनिवार) को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत गाजीपुर ने समस्त सदस्यों को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, विकास कार्यों की समीक्षा, 15वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के अनुमोदन पर विचार और पंचम राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजना के अनुमोदन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, अन्य आवश्यक विषयों पर भी अध्यक्ष की अनुमति से विचार-विमर्श किया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे बैठक में समय से स्वयं उपस्थित होकर भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सदस्यों के प्रतिनिधियों को बैठक में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं होगी।