मिर्जापुर। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र और गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों की मेहनत से जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय प्रगति हुई है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे टीबी उन्मूलन के इस अभियान में इसी तरह सहयोग करते रहें ताकि जिले को जल्द ही पूरी तरह टीबी मुक्त बनाया जा सके।