जमानिया। जमानिया तहसील क्षेत्र स्थित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के माध्यम से अभिभावकों का अभिनंदन किया गया।
विद्यालय ने इस अवसर पर सतत विकास लक्ष्य (SDGs) के मॉडल का भी प्रदर्शन किया, जिससे यह जनपद का पहला ऐसा विद्यालय बन गया है जो सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने के साथ-साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा कर रहा है।
टॉपर्स को प्रोत्साहन स्वरूप चेक प्रदान
विद्यालय के 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्र 2022, 2023 और 2024 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप नगद चेक प्रदान किया गया। टॉपर्स और उनके अभिभावकों ने इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।
टॉपर्स को हर वर्ष मिलेगा सम्मान
अपने संबोधन में प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य पर बल देते हुए कहा कि यह विद्यालय, क्षेत्र और परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर वर्ष कक्षा 10 और 12 के टॉपर्स को प्रोत्साहन और सम्मान दिया जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन और सत्र समापन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन देते

हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही सत्र 2024-25 का समापन हुआ और विद्यालय ने नए सत्र के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी।
कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के सह-संयोजक डॉ. देवेंद्र वर्मा और सह-संयोजिका शगुफ्ता रहमान, कृष्णानंद, शशि बाला देवी, पवन कुमार तिवारी, वरुण दुबे, शिवकांत, सानू, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।