गाजीपुर। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी (स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर, सैफई) में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश हेतु विभिन्न खेलों में बालक/बालिकाओं के प्रारंभिक चयन/ट्रायल्स का आयोजन वाराणसी मंडल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में दिनांक 19 से 21 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शुल्क:
इच्छुक अभ्यर्थी ‘Khel Sathi Portal’ पर ‘Sports College Admission’ पर क्लिक करके निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- जमा करना अनिवार्य होगा।
पेन नंबर अनिवार्य:
आवेदन पत्र में यूडाइस पोर्टल द्वारा जारी अभ्यर्थी का पेन नंबर (Permanent Education Number) अनिवार्य रूप से भरना होगा। बिना पेन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आयु सीमा और कक्षावार विवरण:
अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 अप्रैल 2025 को की जाएगी। विभिन्न कक्षाओं के लिए आयु सीमा निम्नानुसार है:
- कक्षा 6: 09 से 12 वर्ष (01.04.2013 से 31.03.2016)
- कक्षा 7: 10 से 13 वर्ष (01.04.2012 से 31.03.2015)
- कक्षा 8: 11 से 14 वर्ष (01.04.2011 से 31.03.2014)
- कक्षा 9: 12 से 15 वर्ष (01.04.2010 से 31.03.2013)
खेलों की सूची और श्रेणी:
19 से 21 अप्रैल 2025 तक आयोजित ट्रायल्स में निम्न खेलों के लिए चयन किया जाएगा:
- बालक वर्ग: एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, तैराकी
- बालक/बालिका वर्ग: हॉकी, जिमनास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन
- बालिका वर्ग: जूडो
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
ऑनलाइन आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय, नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क कर सकते हैं।