जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर माता सीता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और युवक को थाने बुलाकर समझाया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और पोस्ट को हटा दिया। पुलिस ने उसे दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म या आस्था से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भविष्य में इस तरह की कोई गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।