Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाबा साहब की जयंती पर भाजपा का श्रद्धा सुमन अर्पण, शोभायात्रा में दिखा उत्साह

ब्यूरो 14-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250414-WA0020.jpg

गाजीपुर। संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले की विभिन्न अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा शोभायात्रा का स्वागत कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. अंबेडकर के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई।

संविधान एक पूज्य ग्रंथ:ओमप्रकाश राय

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान देश का पूजनीय और पवित्र ग्रंथ है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें सम्मान दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर बाबा साहब ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

गोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, विनोद अग्रवाल, साधना राय, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विरेंद्र चौहान, राजन प्रजापति, अविनाश सिंह, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, गौरव श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लंका अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण और नारेबाजी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सम्मान में नारे लगाए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सामाजिक समरसता और सद्भाव पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दोहराया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, सरिता अग्रवाल, सुरेश बिंद, प्रीति गुप्ता, अजय कुशवाहा, योगेश सिंह, अनुराग सिंह, रूपेश सिंह, किरण सिंह, शिवम त्रिपाठी, हर्षित सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सकलेनाबाद में शोभायात्रा का स्वागत     

अंबेडकर जयंती पर लंका से कचहरी मार्ग स्थित अंबेडकर पार्क तक निकली शोभा यात्रा का सकलेनाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को मीठा खिलाया और पानी पिलाया।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, साधना राय, अभिनव सिंह छोटू, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, अविनाश सिंह, सोमेश मोहन राय, नंदू कुशवाहा, योगेश सिंह, रामेश्वर तिवारी, वरुण प्रकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, शशांक राय, राजन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संविधान शिल्पी को सलाम: गाजीपुर पुलिस लाइन में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धा सुमन
Next: स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ‘अस्वास्थ्य’ हालात, प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.