गाजीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन, गाजीपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में एसपी ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, उनके संविधान निर्माण में योगदान तथा सामाजिक समरसता और समानता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक समतामूलक समाज की स्थापना कर सकते हैं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीएफओ गाजीपुर, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।