गाजीपुर। पुवित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तकनीकी उन्नयन योजना के तहत सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को मशीनरी, उपकरण, प्रशिक्षण, परीक्षण सुविधाएं और अन्य तकनीकी उन्नयन मदों पर अनुदान मिलेगा। यह योजना तीन वर्ष पूर्ण कर चुकी इकाईयों के लिए है, जो उत्पाद गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण सुधार, ऊर्जा दक्षता, पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण मानकों के अनुरूप तकनीकी उन्नयन करती हैं।
सूक्ष्म इकाइयों को अधिकतम 7.50 लाख रुपये और लघु इकाइयों को अधिकतम 15.00 लाख रुपये तक अनुदान प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। इच्छुक उद्यमी इस योजना के तहत आवेदन के लिए वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन के लिए अधिक जानकारी के लिए गाजीपुर के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।