गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के आदेशानुसार सम-सेमेस्टर (सत्र 2024-25) के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर (कला, विज्ञान, वाणिज्य) वर्गों के संस्थागत और कैर फॉरर्ड छात्र-छात्राओं हेतु परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन कराने तथा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 19 अप्रैल 2025, सायं 5:00 बजे तक कर दिया गया है।
पीजी कॉलज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 19 अप्रैल के बाद किसी भी परिस्थिति में तिथि का पुनः विस्तार नहीं किया जाएगा।
प्राचार्य ने कहा कि यदि कोई छात्र निर्धारित तिथि तक फॉर्म भरने, सत्यापन कराने और शुल्क जमा करने में असफल रहता है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं छात्र की होगी। सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि समय से सभी कार्यवाही पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।