गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने शुक्रवार को पाक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी दयाशंकर उर्फ खिचडू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसके गांव दशवन्तपुर से दबिश देकर पकड़ा गया।
दयाशंकर पर मुकदमा संख्या 16/2025 के तहत धारा 74, 352, 351(3), 331(6) बीएनएस एवं 9/10 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामबालक व उनकी हमराह टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे थे।