गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक गुलाबचन्द गुप्ता और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मुकेश बिन्द (21 वर्ष), निवासी ग्राम बन्तरा, थाना नन्दगंज, जो वर्तमान में ग्राम जमीनसन्दल (ननिहाल), थाना खानपुर क्षेत्र में रह रहा है, मौके पर मौजूद है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश बिन्द के खिलाफ मुकदमा संख्या 116/25 धारा 69/352/351(3)/333 बीएनएस तथा 5एल/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे आगे की प्रक्रिया के लिए जेल भेज दिया गया।