गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के थाना नंदगंज पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को उपनिरीक्षक श्री श्याम सिंह व उनकी टीम ने थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 112/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने दबिश के दौरान अभियुक्त विनीत पासी पुत्र मोती पासी, निवासी ग्राम डिहिया, थाना नंदगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 29 वर्ष बताई गई है। विनीत पासी के विरुद्ध पहले से थाना नंदगंज में उपरोक्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री श्याम सिंह व उनके सहयोगी शामिल रहे।