जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देत्रवीर बाबा मंदिर के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लगभग 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश आ गया, जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। घायल युवक की पहचान सोनू शर्मा (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार किया गया था, इसके बाद उसे परिजन अपने साथ ले गए।