गाजीपुर। दुल्लहपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अमारी गेट क्षेत्र से दबोचा। थानाध्यक्ष दुल्लहपुर के निर्देशन में उपनिरीक्षक जगतपति मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मीरपुर अमरौरा, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ निवासी दीपक चौहान पुत्र बद्री चौहान को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में मु.अ.सं. 59/25, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधी तत्वों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगतपति मिश्र के साथ उनकी हमराह पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।