गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत इस वर्ष गाजीपुर जनपद को चार इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का उद्देश्य प्रजापति समाज के माटीकला कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से ₹10 लाख तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही पूंजीगत मद की धनराशि पर 25 प्रतिशत छूट मार्जिन मनी के रूप में शासन द्वारा दी जाएगी।
योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास होनी चाहिए। आवेदक उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिए, चाहे वे ग्रामीण हों या शहरी क्षेत्र से।
इच्छुक अभ्यर्थी माटीकला बोर्ड के पोर्टल nachaupra.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 44 आमघाट कॉलोनी, गाजीपुर के कार्यालय में 15 मई 2025 तक जमा करनी होगी। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7380792768 पर संपर्क कर सकते हैं।