Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया।  थाना क्षेत्र के मनझरिया गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित आलोक यादव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में आलोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसकी जान बचाई। हमलावर जाते-जाते आलोक को जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद आलोक यादव ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है, और पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 बीघा खेत का बोझा जलकर राख
Next: घर निर्माण के दौरान परिवार पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.