Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर निर्माण के दौरान परिवार पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में घर निर्माण के दौरान एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के अनुसार, बहादुरपुर निवासी इमिरती देवी अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान 25 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों से लैस होकर इमिरती देवी और उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इमिरती देवी, उनके पति कपिलदेव राम, पुत्रवधू और पुत्र को गंभीर चोटें आईं।

इमिरती देवी को सीना, कमर, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि कपिलदेव के बाएं हाथ, कमर और सिर में चोटें आईं। उनकी पुत्रवधू को सिर, सीने, पेट, पीठ और उदर में गंभीर चोटें आईं, वहीं उनके पुत्र के दाहिने हाथ, पैर और सिर में घाव हो गए। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: बच्चों के अचानक लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटी

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.