Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, स्वास्थ्य जांच और दवाइयां वितरित

ब्यूरो 27-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250427-WA0014.jpg

जमानिया। स्थानीय नगर के ब्लॉक परिसर सभागार में रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला जज ओम प्रकाश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, और इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की।

मेडिकल कैंप में जनरल और महिला रोग विशेषज्ञों सहित अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. नदीम अशरफ, डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. अजय गोड, डॉ. नूरी फातिमा, डॉ. वविता सेठ, डॉ. ए.के. दीप, डॉ. जहीन अशरफ, डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. अभय पटेल, डॉ. आर.ए. राणा झा, डॉ. सौरभ सिंह और शिवम मिश्रा ने मरीजों का परीक्षण किया।मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, और विभिन्न बीमारियों के लिए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रजा, जिला सचिव रामरतन जायसवाल, तहसील सचिव के. प्रकाश एडवोकेट, सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मोहन राम एडवोकेट, तहसील मीडिया प्रभारी पवन कुमार श्रीवास्तव, मो. सैफ सिद्दीकी, सबा महक, महमूद, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में मिशन के सभी पदाधिकारियों और चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चों के अचानक लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटी
Next: गाजीपुर घाट से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार नकद बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.