गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 5 लाख 77 हजार 270 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 285/2025 धारा 316(4) बीएनएस के वांछित अभियुक्त अनिकेत मिश्रा पुत्र मिथिलेश कुमार मिश्रा को गाजीपुर घाट से गिरफ्तार किया। अभियुक्त मूल रूप से देवकली, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर का निवासी है तथा वर्तमान में गाजीपुर घाट क्षेत्र में रह रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान अनिकेत मिश्रा के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 287/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
बरामदगी का ब्यौरा:
नगद राशि: 5,77,270 रुपये
मोबाइल फोन: 5 अदद
अवैध असलहा: 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस
अभियुक्त पर दर्ज मुकदमे:
- मु0अ0सं0 285/2025 धारा 316(4) बीएनएस, थाना कोतवाली, गाजीपुर
- मु0अ0सं0 287/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली तथा उनकी हमराह टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।