Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रबुद्धजन संपर्क अभियान: भाजपा का जनसंपर्क तेज

ब्यूरो 28-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250428-WA0017.jpg

गाजीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा द्वारा संचालित अनुसूचित जाति प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विकासखंड बिरनो के भोजापुर मंडल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा विजौरा, बद्धुपुर, कोडरी, मलेठी, भोजपुर सहित कई गांवों का दौरा कर प्रबुद्धजनों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी दी। एमएलसी चंचल ने कहा कि भाजपा की सरकार सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में घोषित किया। इससे पहले इस दिन को ‘कानून दिवस’ के रूप में मनाया जाता था। अब पूरे देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए इसे विशेष रूप से मनाया जाता है।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, ग्राम प्रधान बद्धुपुर, मलेठी, कोर, भोजपुर और लहुरापुर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा की उपेक्षा से नाराज कायस्थ समाज
Next: लापता छह मासूम बच्चों की तलाश में पुलिस प्रशासन सक्रिय, आईजी ने लिया घटनास्थल का जायजा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.